Badle Ki Hindi Kahani Comics: Pratikar
बदले की हिंदी कहानी कॉमिक्स: प्रतिकार
कई शताब्दियों के पूर्व उत्तर भारत के राज्यों पर विदेशी हमले हुआ करते थे। वे युद्ध अत्यंत भयंकर और अमानवीय होते थे। कभी कभी विदेशी हमलवार भारतीय दुर्गों को तोड़ देते, कभी उन्हें पराजित कर देते।
बग्दाद में रहनेवाले खलीफ़ा के प्रतिनिधि के रूप में अल हजाज टर्की तथा ईरान देशों पर शासन करता था। उसने सिन्धु राज्य पर अपने सैनिकों द्वारा कई बार हमले कराये, पर हर बार वे पराजित होते रहें। उस वक्त सिंधु का राजा दहीर था।
आखिर अल हजाज का दामाद महम्मद कासिम सेनापति बना । वह साहसी तथा मेघावी था।अनेक दिनों तक युद्ध करके वह सिंधु राजा के दुर्ग को भेद पाने में कामयाब हुआ।
उस युद्ध में सिन्धु के राजा व राजकुमार मारे गये। रानी और उनकी बहुंओं ने चिता में कूदकर आत्माहुति की ।
मगर राजा की दो सुंदर राजकुमारियाँ अग्नि की आहृति होने के पहले कासिम के हाथ में पड़ गईं।
सेनापति कासिम ने राजा का खजाना लूटा और अपने देश को लौट पड़ा। दो राजकुमारियों को अपने साथ ले जाते हुए उसने अत्यंत गर्व का अनुभव किया।
निचे दिए गये कॉमिक्स के रूप में इस कहानी को पूरा पढ़ें...
निचे दिए गये कॉमिक्स के रूप में इस कहानी को पूरा पढ़ें...
प्रतिकार: बदले की हिंदी कहानी को कॉमिक्स के रूप में पढ़ें
⮛⮛⮛⮛
Pratikar Badle Ki Hindi Comics Story
सेनापति कासिम ने राजकुमारियों को अपने ससुर अल हजाज के हाथ सौंप दिया, तो उसने उन राजकुमारियों को खलीफा के पास भेजा। खलीफा उनके सौंदर्य पर मुग्ध हुआ, उन्हें अपने महल में रखा और सेनापति को एक दूर प्रदेश का शासक नियुक्त किया।
थोड़े दिन बाद खलीफ़ा ने घोषणा कि वह उन राजकुमारियों के साथ विवाह करने जा रहा है। इस पर राजकुमारियों ने कहा- ”हमारे साथ सेनापति ने रास्ते में ही शादी कर ली है!
यह सुनते ही खलीफ़ा को क्रोध आ गया। उसने दूर प्रदेश में रहनेवाले कासिम को बुला लाने के लिए अपने सेवकों को आदेश देते हुए कहा-
“ मैं उसे प्राणों के साथ नहीं बल्कि उसे मरा हुआ देखना ज्यादा पसंद करूँगा।“
ख़लीफ़ा का आदेश अमल किया गया। कासिम का शव जब खलीफा के सामने लाया गया, तब राजकुमारियाँ बोलीं-
“ खलीफ़ा साहब ! सेनापति कासिम ने हमें स्पर्श तक नहीं किया था। हमारे पिता को मृत्यु तथा उनके वंश के निर्मुलन का हमने प्रतिकार लिया है, बस !”
धोखा खानेवाला खलीफ़ा चिल्ला उठा और राजकुमारियों का वध कर देने का आदेश दे दिया, इसके लिए वे दोनों पहले से ही तैयार थीं। और फिर बिना किसी गलती के कासिम को मरवा डालने की चिंता में खलीफा भी जल्द ही मर गया।
Pratikar Hindi Kahani Comics Pdf Download Link
..... Badle Ki Hindi Kahani Comics: Pratikar .....